बारिश में मोबाइल खोने पर रो पड़े डिलीवरी बॉय की मदद को आगे आए सपा विधायक, दिया नया फोन

मुजफ्फरनगर शहर में हुई मूसलाधार बारिश के दौरान शिव चौक पर करीब 45 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन पानी में गिरने के बाद परेशान होकर रो पड़े डिलीवरी बॉय विशाल की मदद के लिए सपा विधायक पंकज मलिक आगे आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने के बाद विधायक ने विशाल को अपने आवास पर बुलाया और नया मोबाइल फोन भेंट किया। मोबाइल मिलने के बाद विशाल के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने विधायक का आभार जताया।