झारखंड में छात्रों का आंदोलन खत्म, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकला समाधान

झारखंड में छात्रों का आंदोलन खत्म, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकला समाधान

रांची। झारखंड में छात्रों के आंदोलन के समाप्त होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्रों और राज्य सरकार के बीच सहमति बनने के बाद छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है।

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार की बातचीत के रास्ते को सही कदम बताते हुए कहा कि इसी प्रक्रिया से समाधान निकला। उन्होंने छात्रों के संयम की भी सराहना की और कहा कि छात्रों के सवालों का जवाब मिलना चाहिए। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक तरीके से समस्याओं के समाधान का सही तरीका बताया।