लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, शालिनी बैसखियार बनीं अध्यक्ष
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, शालिनी बैसखियार बनीं अध्यक्ष
गिरिडीह। लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति का पदभारग्रहण समारोह कल उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संगम गार्डेन में आयोजित किया गया। समारोह में क्लब की नई कार्यकारिणी ने विधिवत अपनी जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर शालिनी बैसखियार को लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति का अध्यक्ष, सुषमा गुप्ता को सचिव तथा सीमा बर्नवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। पूर्व जिलपाल लायन सिद्धार्थ मजूमदार ने नवनीयुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई वही जिलापाल लायन शुभ्रा मजूमदार ने क्लब से जुडे रहे नये सदस्यों को शपथ दिलायी।
नवनियुक्त अध्यक्ष शालिनी बैसखियार ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका को और मजबूत करेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए क्लब द्वारा निरंतर सेवा कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल सेवा गतिविधियों का आयोजन करना नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों से मिलकर सेवा, समर्पण और सहभागिता की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
सचिव सुषमा गुप्ता ने कहा कि क्लब की आगामी गतिविधियों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सभी सदस्यों के सहयोग से कार्य किया जाएगा। वहीं कोषाध्यक्ष सीमा बर्नवाल ने क्लब की सेवा योजनाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की बात कही।
पांच नये सदस्यों को भी क्लब की सदस्यता दिलायी गयी जिनमें सोना प्रकाश, शालिनी भदानी, रेखा कंधवे, चांदनी एवं पुष्पा देवी शामिल हैं।
समारोह के दौरान क्लब के सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं और समाजसेवा के क्षेत्र में लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। समरोह में सरिता बरनवाल, रीना सिंह, बिन्नी शॉ, मीना गुप्ता, रश्मी भदानी, रश्मी कंधवे, अनिता गुप्ता, अरुणा नाथ, रागिनी प्रकाश, मनीषा कपिस्वे मुख्य रूप से उपस्थित रही.

