मध्य विद्यालय बगैया में SMC का पुनर्गठन, मोहम्मद असलम जमाली बने अध्यक्ष

मध्य विद्यालय बगैया में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, मोहम्मद असलम जमाली बने अध्यक्ष

सूर्यवंती देवी उपाध्यक्ष और अनीता देवी बनीं संयोजिका, चुनाव पर्यवेक्षक सीआरपी संजय कुमार रहे मौजूद

पाटन। प्रखंड पाटन अंतर्गत मध्य विद्यालय बगैया में गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन किया गया। बैठक में मोहम्मद असलम जमाली को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष, सूर्यवंती देवी को उपाध्यक्ष तथा अनीता देवी को संयोजिका चुना गया।

समिति के पुनर्गठन को लेकर आयोजित बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी संजय कुमार उपस्थित रहे। उनकी निगरानी में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

बैठक में महुलिया पंचायत की मुखिया अनुराधा देवी, कसवाखाड़ पंचायत के मुखिया पति हरेंद्र कुमार सिंह, महुलिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य उमाशंकर मोची, विद्यालय के सचिव जितेंद्र कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की सुविधाओं में वृद्धि करने तथा विद्यालय के विकास में विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रिय भूमिका को लेकर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हित में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की बात कही।