17 अगस्त को शांतिनगर काली महारानी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा, भंडारा और अखंड कीर्तन
17 अगस्त को शांतिनगर काली महारानी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा, भंडारा और अखंड कीर्तन
गुमला के पालकोट रोड स्थित शांतिनगर के बाबा ब्रह्मम अस्करण स्थान स्थित काली महारानी मंदिर में 17 अगस्त, सोमवार को शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा, भंडारा और 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत शाम 7 बजे अखंड हरि कीर्तन शुरू होगा, जबकि रात 9 बजे प्राण-प्रतिष्ठा पूजन और रात 10 बजे से भंडारे का प्रसाद वितरण किया जाएगा।
आयोजन समिति के पूजा प्रभारी दीपक लाल साहू ने श्रद्धालुओं से इस धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। 18 अगस्त की सुबह 7 बजे अखंड कीर्तन का समापन होगा, जबकि रात 8 बजे हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न होगी। कार्यक्रम में विधि-व्यवस्था को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी और थाना प्रभारी, गुमला को भी सूचनार्थ आवेदन दिया गया है।



