महापौर कोटा से गौशाला का जीर्णोद्धार, शहर में बस टर्मिनल से आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम तक बड़े फैसले

महापौर कोटा से गौशाला का जिर्णोद्धार होगा .. महापौर

बस टर्मिनल, ट्रांसपोर्ट नगर, पुलिस स्टेडियम को सुविधा युक्त, आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम, शमशान घाटों का जिम्नोद्धार, मॉडर्न टॉयलेट, आवारा कुत्तों के लिए शहर से बाहर केंद्र बनाने का निर्णय ।

आज महापौर अरुणा शंकर ने बोर्ड की छठी बैठक की अध्यक्षता करते हुए लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय पर कही मेयर कोटा की राशि से निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला शहर का एकमात्र गौ सेवा केंद्र ” श्री गौशाला ” का जीर्णोद्धार किया जाएगा । महापौर ने बताया इसके अलावे सिगरा, टिकुलिया क्षेत्र जो नेशनल हाईवे से सटा है वहां आधुनिक बस टर्मिनल बनाने हेतु भूमि तलाशने की सहमति दी गई लेकिन इससे पूर्व माननीय मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर जी से अनुरोध किया जाएगा सरकार से बाजार समिति के 35 एकड़ खाली पड़े भूमि में मात्र 10 एकड़ भूमि जनहित में निगम को उपलब्ध करा दी जाए जहां बस टर्मिनल बनने से शहर वासियों को सुविधा और सुरक्षा दोनों मिलेगी । महापौर अरुणा शंकर ने बताया बोर्ड ने यह भी निर्णय लिया है बैरिया में 3.5 एकड़ निगम भूमि पर बाउंड्री वॉल, शौचालय, दुकान बनाकर फल एवं सब्जी थोक विक्रेता के लिए ट्रांसपोर्ट नगर बनाकर उपलब्ध कराया जाएगा । महापौर ने कहा हमारे शहर में आवारा कुत्तों का कहर बढ़ता जा रहा जिसके लिए एनिमल बर्थ सेंटर शहर के बाहर मंगरदाहा की और बनाने का निर्णय लिया गया ताकि मोहल्ला सुरक्षित रहे । एक सवाल के जवाब में महापौर ने कहा अभी निगम में कोई भी कार्य सफाई के अलावे नहीं किया जा पा रहा क्योंकि बोर्ड से पारित सारी बडी योजना 16 वे वित्त में पारित करने हेतु सरकार को भेजी जा चुकी है जो सरकार में लंबित है जो किसी भी दिन पारित हो सकता उसके बाद निगम क्षेत्र के हर वार्ड में कई काम नजर आएंगे । महापौर ने कहा नागरिक सुविधा से 10 लाख तक के काम हर वार्ड में करने हेतु आज की बोर्ड से पारित किया गया है जिसे माननीय वार्ड पार्षद जरूरत के काम मैं खर्च करेंगे । इन कार्यों की संविदा एक सप्ताह के अंदर निकाल दी जाएगी । महापौर ने कहा पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट मरम्मत एवं नया लगाने पर सहमति दे दी गई है जल्द शहर रोशन होगा । महापौर ने कहा मैंने निगम क्षेत्र के अधीन सभी शमशान घाटों एवं कब्रिस्तान के जीर्णोद्धार की सहमति पिछले बोर्ड में दे रखी है जिसका मॉडल एस्टीमेट तैयार होकर कार्य होंगे । महापौर ने बताया शहर के कई मुख्य आवागमन वाले स्थान पर 18 मॉडर्न टॉयलेट का निर्माण करने पर भी आज की बैठक में सहमति दी गई । महापौर ने कहा स्थानीय पुलिस स्टेडियम, चौक चौराहा ट्रैफिक लाइट इत्यादि पर भी निगम खर्च करेगा । महापौर ने कहा गौरहो नदी के समीप लगभग 25 एकड़ जि.एम लैंड पर इको पार्क, आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम और वाटर पार्क का निर्माण करने का निर्णय लिया गया जो शहर के लिए एक बड़ा तोहफा होगा ।