दुखहरण नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूसरी सोमवारी पर लंबी कतार

दुखहरण नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूसरी सोमवारी पर लंबी कतार

गिरिडीह शहरी क्षेत्र से करीब आठ किलोमीटर दूर उत्तरवाहिनी उसरी नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध दुखहरण नाथ मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी पर शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह पांच बजे से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई।

पूरे मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” और “बोल-बम” के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। दूसरी सोमवारी को लेकर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।