मेराल प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी, ध्वजारोहण के लिए समय-सारणी तय
मेराल प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी, ध्वजारोहण के लिए समय-सारणी तय
मेराल। स्वतंत्रता दिवस के गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर मंगलवार को मेराल प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक ने की। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय के साथ सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी संस्थानों में ध्वजारोहण के लिए समय-सारणी निर्धारित की गई।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सुबह 9 बजे, मेराल थाना में 9:20 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9:40 बजे, मेराल पूर्वी पंचायत भवन में 9:55 बजे, उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड परिसर में 10:05 बजे, पशु चिकित्सालय में 10:15 बजे, मेराल 10+2 उच्च विद्यालय में 10:20 बजे और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 10:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है और इसे पूरे उत्साह एवं निर्धारित नियमों के तहत मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों के प्रमुखों को तय समय पर ध्वजारोहण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस से पहले सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने की बात कही।
बैठक में थाना प्रभारी विष्णु कांत, उप प्रमुख निजामुद्दीन खान, सांसद प्रतिनिधि चंद्रमणि पाठक, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, बीपीआरओ बसंत पांडे, प्रधान सहायक रामनाथ भगत, मुखिया संघ अध्यक्ष रामसागर महतो, सीएचसी प्रधान सहायक विजय कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगेश पांडे, कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन, बीडीसी जगदीश राम, प्रखंड सहायक रिजवान अख्तर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

