गिरिडीह से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए कांवड़िया, 107 KM पैदल चलकर चढ़ाएंगे जल

गिरिडीह से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए कांवड़िया, 107 KM पैदल चलकर चढ़ाएंगे जल

गिरिडीह। शहर के श्री संकट मोचन मंदिर और महादेव तालाब रोड से रविवार को दर्जनों कांवड़िया श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करने के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं की टोली पहले गिरिडीह से सुल्तानगंज पहुंचेगी, जहां विधि-विधान से गंगाजल भरने के बाद करीब 107 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर पहुंचेगी और बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेगी।

कांवड़ यात्रा में रतन सिंह, वरुण यादव, कुणाल सिंह, राहुल सिंह, मुनमुन सिंह, अजय साव, अभिजीत तांती, रवि ताम्रकार, सनी ताम्रकार, मनीष साव, प्रसंजीत ढिबर, हर्ष केशरी, रवि, चीकू और समर समेत कई श्रद्धालु शामिल हैं। ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालु पूरी तैयारी और उत्साह के साथ यात्रा पर निकले।