गिरिडीह में केशरवानी समाज की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव, गीत-संगीत और खेलों में खूब झूमें
गिरिडीह में केशरवानी समाज की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव, गीत-संगीत और खेलों में खूब झूमें
गिरिडीह। एसपी आवास के समीप स्थित केशरवानी धर्मशाला में रविवार को केशरवानी समाज की महिलाओं की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। सावन के रंग में सजी महिलाओं ने नृत्य, मनोरंजक खेल और विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर जमकर आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। आयोजन के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी।
महिला प्रतिनिधियों ने बताया कि सावन महोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी मेल-जोल और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने सावन पर्व की परंपरा और सामाजिक महत्व पर भी जानकारी साझा की और कहा कि भविष्य में भी महिलाओं को जोड़ने वाले ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में बबिता केशरी, रूपा केशरी, सविता केसरी, सोनी केशरी, गुड़िया केशरी, क्षमा केशरी, पल्लवी केशरी, सुमन केशरी, शिम्पी केशरी, जया केशरी, दिव्या केशरी, पूनम केशरी और संध्या केशरी समेत समाज की कई महिलाएं मौजूद रहीं।

