पंचमुखी हनुमान मंदिर में बैठक, शिव मंदिर की सुरक्षा के लिए स्लाइडर लगाने का निर्णय
आज दिनांक 09/08/2026 दिन रविवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर,वार्ड नम्बर 6,बारालोटा,मेदिनीनगर के प्रांगण में एक आवश्यक बैठक संजीव कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उतर तरफ जो शंकर भगवान की मूर्ति स्थापित है उसका श्रृंगार बरसात की पानी से खराब हो जाता इसलिए सभी खिड़की में स्लाईडर लगवाया जाय,जिसकी लागत लगभग 50 हजार रू होगा, यह भी निर्णय लिया गया की जो पैसा पहले दान राशि का बचत है वह पैसा और कुछ चंदा इक्कठा कर इस मद में खर्च किया जायेगा। इस बैठक में मीडिया प्रभारी रविन्द्र कुमीर तिवारी ,पूर्व अध्यक्ष सत्येन्द्र तिवारी, पूर्व सचिव योगेन्द्र दुवे, कोषाध्यक्ष संतोष तिवारी, मंदिर के पुजारी बिशू शुक्ला अनुज तिवारी,मनोहर तिवारी एवं इस मंदिर के भूतपूर्ब पदाधिकारी,वर्तमान पदाधिकारी एवं कई स्थानीय लोग उपस्थित हुए।


