भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के विरोध के बीच सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया
भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के विरोध के बीच सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया
झारखंड में PSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों को राज्य सरकार ने बातचीत का प्रस्ताव दिया है। सरकार के प्रस्ताव पर छात्रों ने सहमति जताई है। आज छात्रों का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सरकार से बातचीत करने के लिए जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में 8 छात्र, 2 पत्रकार और 1 वकील शामिल होंगे। बातचीत के दौरान केवल छात्र प्रतिनिधि ही अपनी मांग और समस्याएं सरकार के सामने रखेंगे। छात्रों की प्रमुख मांग भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराए जाने को लेकर है।
छात्रों को उम्मीद है कि सरकार के साथ बातचीत में उनकी मांगों पर ठोस आश्वासन मिलेगा। अब सभी की नजरें इस बैठक के नतीजे पर टिकी हैं।

