बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना आज, सुबह 8 बजे से गिनती; कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन

बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना आज, सुबह 8 बजे से गिनती; कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 3 अगस्त को एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। मतगणना समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

ट्रैफिक व्यवस्था के तहत बोरिंग रोड चौराहे से एएन कॉलेज, मोहनी मोड़ से सहदेव महतो मार्ग और पानी टंकी मोड़ से एएन कॉलेज की ओर सामान्य वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। राजापुर पुल से हड़ताली मोड़ तक व्यावसायिक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा, जबकि शिवपुरी रेलवे क्रॉसिंग से एएन कॉलेज दुर्गा मंदिर मोड़ तक भी सामान्य यातायात बंद रहेगा।

पूर्व विधायक नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद सीट खाली होने पर यहां उपचुनाव कराया गया। मतदान संपन्न होने के बाद अब प्रत्याशियों के साथ मतदाताओं की नजरें चुनाव नतीजों पर टिकी हैं।