फर्जी पासपोर्ट मामले में छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट ने लगाया जुर्माना

फर्जी पासपोर्ट मामले में छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट ने लगाया जुर्माना

सीबीआई की विशेष अदालत ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और उसके दो सहयोगियों राजेंद्र तथा नाना को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट हासिल करने के मामले में दोषी करार देते हुए 7 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने तीनों पर 55-55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

यह फैसला फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी पहचान पत्र और पासपोर्ट प्राप्त करने से जुड़े मामले में आया है। सीबीआई की जांच के आधार पर अदालत ने आरोपों को साबित मानते हुए सजा सुनाई। इस फैसले को फर्जी दस्तावेजों और पहचान संबंधी अपराधों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।