02 अगस्त को मर्सी हॉस्पिटल में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर
02 अगस्त को मर्सी हॉस्पिटल में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर
गिरिडीह :शहर के पहले मल्टी-स्पेशलिटी मर्सी हॉस्पिटल में 02 अगस्त 2026 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श देंगे। इसके अलावा शुगर एवं ब्लड प्रेशर (बीपी) की मुफ्त जांच की जाएगी। साथ ही 2डी ईको और पीएफटी (पीफटी ) जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी शिविर में जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अनुज अनिल लड्डा, ऑर्थोपेडिक एवं ट्रॉमा सर्जन डॉ. रोईश उद्दीन, मेडिसिन एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. मो. शहज़ाद शेख, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. लीलावती पाडिगेला, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका अग्रवाल एवं डॉ. समीक्षा सोनथालिया, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल शाहाबादी एवं डॉ. सौरभ जगनानी (सेवानिवृत्त), रेडियोडायग्नोसिस विशेषज्ञ डॉ. निकेश सिंह, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विवेक डोकानिया, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष गेडा तथा गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रवण कुमार अपनी सेवाएं देंगे शिविर के दौरान विभिन्न जांच एवं उपचार पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जाएगी मर्सी हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. पी. एच. मिश्रा ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य गिरिडीह एवं आसपास के लोगों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से लोगों को समय रहते बीमारियों की पहचान और उचित उपचार का लाभ मिलेगा अस्पताल प्रबंधन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है। यह शिविर मर्सी हॉस्पिटल, बस स्टैंड रोड, गिरिडीह में आयोजित होगा। पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 06532-351518 पर संपर्क किया जा सकता है।

