बांकीपुर पहुंचे डॉ. पातंजली केशरी, भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

विकास को रफ्तार देने बांकीपुर पहुंचे डॉक्टर पातंजली
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क
गढ़वा । भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ नेता डॉक्टर पातंजली केशरी ने पटना का महत्वपूर्ण हिस्सा बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में जनसंपर्क किया और लोगों से मतदान की अपील की । अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में सुशासन और सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और समग्र विकास की गति तेज करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
उन्होंने केसरवानी वैश्य समाज के लोगों के साथ बैठक की । केशरवानी समाज के लोगों ने नीरज सिन्हा के पक्ष में मतदान के लिए आश्वस्त किया । उन्होंने बताया कि पहले से ही भाजपा के प्रति यहां के लोगों का रुझान रहा है । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के ही विधायक रहे हैं । उनके राज्यसभा सांसद बनाए जाने के बाद से यहां पर विधायक का सीट रिक्त पड़ा है । उपचुनाव में नीरज कुमार सिन्हा जी भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में है । जनता पहले की तरह भाजपा के नेतृत्व में विकास की बागडोर सौंपेगी। डबल इंजन की सरकार में रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई सहित अन्य बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराए जाने के साथ चौतरफा विकास होगा । डॉक्टर केशरी ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र सहित देश के विकास के लिए सबका साथ सबका विकास को ध्यान में रखते हुए सभी वर्ग के लोगों से मतदान की अपील की ।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में गोविंद केशरी, विनय केशरी सूरज प्रकाश केशरी, मनोज केशरी, अमित केशरी, ओमप्रकाश केशरी, अमित केशरी, चंदन केशरी, जितेंद्र केशरी, बंटी केशरी, गोपाल केशरी, चंदमणि केशरी, सुनीता केशरी, रीता केशरी, मोना केशरी, मनीषा केशरी सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।