अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए उपायुक्त, स्पॉन्सरशिप, पेंशन और शिक्षा की व्यवस्था के दिए निर्देश

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए उपायुक्त, स्पॉन्सरशिप, पेंशन और शिक्षा की व्यवस्था के दिए निर्देश।

गिरिडीह, 27 जुलाई 2026। उपायुक्त रामनिवास यादव ने डुमरी प्रखंड के आमरा पंचायत स्थित पारगो तिलैया के तीन अनाथ बच्चों और उनकी 75 वर्षीय दादी फगनी देवी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने, दादी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिलाने तथा सभी बच्चों का आधार कार्ड शीघ्र बनवाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने बड़ी बच्ची बहामुनि मुर्मू का प्राथमिकता के आधार पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा और सभी संबंधित विभाग समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करें।