गिरिडीह रौनियार वैश्य महासभा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, मधुबन प्रखंड कमेटी का गठन; संतोष गुप्ता बने कार्यकारी अध्यक्ष

गिरिडीह रौनियार वैश्य महासभा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, मधुबन प्रखंड कमेटी का गठन; संतोष गुप्ता बने कार्यकारी अध्यक्ष

गिरिडीह। गिरिडीह रौनियार वैश्य महासभा की जिला स्तरीय बैठक रविवार को मधुबन में जिला अध्यक्ष दीपक साह की अध्यक्षता एवं सरिया के मोहन गुप्ता के संयोजन में आयोजित की गई। बैठक में सरिया, हेसला, अटका और मधुबन प्रखंड के पदाधिकारियों एवं समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

बैठक की शुरुआत महाराजा हेमचंद विक्रमादित्य के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक मजबूती सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान जिला कमेटी अपना कार्यकाल पूरा करेगी तथा अगले वर्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराकर नई कमेटी का गठन किया जाएगा। बैठक में मधुबन प्रखंड कमेटी का गठन कर उसकी घोषणा भी की गई। साथ ही आगामी छह माह के लिए सरिया निवासी संतोष गुप्ता को जिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष दीपक साह, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, युवा सचिव कैलाश नाथ गुप्ता, संयोजक मोहन गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, विशाल गुप्ता, अभय गुप्ता, राकेश गुप्ता, विनायक गुप्ता, चंदन गुप्ता, राजेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, बिरजू गुप्ता सहित सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।