पलामू में आज लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जांच-टीकाकरण समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

पलामू जिले के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। जिला स्वास्थ्य समिति, पलामू की ओर से राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्पेशल आउटरीच कैंप एवं सैनिटेशन कैंप आयोजित करने का आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार 26 जुलाई 2026 को आंगनबाड़ी केंद्र, बिजली ऑफिस के पीछे शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का संचालन UPHC निमिया की टीम करेगी।
इस कैंप में लोगों को सामान्य स्वास्थ्य जांच, महिला एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण, परिवार नियोजन संबंधी परामर्श, बच्चों की स्वास्थ्य जांच तथा अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिला स्वास्थ्य समिति ने कैंप में डॉक्टरों, एएनएम, स्वास्थ्यकर्मियों और सहयोगी कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी है, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।