गिरिडीह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, मूक-बधिर बच्चों के बीच सेवा कार्यक्रम

मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह शाखा एवं गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में आज मूक-बधिर विद्यालय छात्रावास परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत सफलतापूर्वक वृक्षारोपण एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

*कार्यक्रम के अंतर्गत 25 फलदार पौधों का रोपण 5 नए पंखों का सहयोग के साथ 8 पंखों की मरम्मत, बिस्किट वितरण,छात्राओं के बीच 300 सैनिटरी पैड वितरण एवं सभी बच्चों के लिए गोलगप्पा एवं चाट का आयोजन किया गया।

इस सेवा कार्य में गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला , सचिव राकेश मोदी , कोषाध्यक्ष विकास खेतान सहित मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह शाखा के अध्यक्ष अंकित सरावगी, सचिव निखिल झुनझुनवाला , कोषाध्यक्ष शेखर जालान तथा सुनील मोदी , प्रदीप डोकानिया , शंभू सरावगी , दिनेश खेतान , राहुल केड़िया , रवि बसईवाला , अमित अग्रवाल , अंकुश बसईवाला एवं रितेश मोदी की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सभी सम्मानित सदस्यों, सहयोगियों एवं सेवा भाव से जुड़े साथियों का हार्दिक आभार। आइए, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा के इस संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।_