हरिहरगंज में NCC कैडेट चयन, 215 छात्रों में 50 ने बनाई जगह
हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार राष्ट्र सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में हरिहरगंज के सीता +2 उच्च विद्यालय में शनिवार के दोपहर 2 बज े 44 झारखंड बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में कैडेट चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। चयन परीक्षा में विद्यालय के 215 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमे ं से मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया।

