पांकी प्रखंड में स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी ढांचे का विस्तार: विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों व पंचायत भवन का हुआ शिलान्यास
पांकी प्रखंड में स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी ढांचे का विस्तार: विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों व पंचायत भवन का हुआ शिलान्यास
पांकी
क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रशासनिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शनिवार को पांकी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कुल आठ स्वास्थ्य उपकेंद्रों और एक नए पंचायत भवन के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई।
इस शिलान्यास कार्यक्रम में पलामू जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा कुमारी, उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, जिला परिषद सदस्य निधि सिंह ,खुशबू कुमारी ,सुजाता देवी के अलावे क्षेत्र के सभी सम्मानित जिला परिषद सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि विशेष रूप से शामिल हुए। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के आगमन पर प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद एवं जिला परिषद प्रतिनिधि मुकेश सिंह चंदेल के द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ देकर भव्य तरीके से स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आधिकारिक शिड्यूल के अनुसार निम्नलिखित स्थानों पर योजनाओं की आधारशिला रखी गई जिसमें सर्वप्रथम
स्वास्थ्य उपकेंद्र अम्बाबार
स्वास्थ्य उपकेंद्र नवडीहा-1
स्वास्थ्य उपकेंद्र पांकी पश्चिमीस्वास्थ्य उपकेंद्र डंडार कला नया पंचायत भवन पकरिया स्वास्थ्य उपकेंद्र पकरिया स्वास्थ्य उपकेंद्र रतनपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र होटाई
स्वास्थ्य उपकेंद्र सुंडी का शिलान्यास किया गया।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के संबोधन में जिला परिषद अध्यक्ष एवं एवं उपाध्यक्ष ने बताया कि
इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से पांकी प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक सुगम हो जाएगी। स्थानीय ग्रामीणों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधाएं त्वरित रूप से मिल सकेंगी। इसके साथ ही, पकरिया में नए पंचायत भवन के निर्माण से प्रशासनिक कार्यों और ग्रामीण विकास योजनाओं के संचालन में भी काफी सुविधा होगी।
मौके पर शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विनती वर्मा, मुखिया सुमन कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र पासवान, नेहाल अंसारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


