जंतर-मंतर हिंसा के बाद सुरक्षा सख्त, 18 DCP तैनात; पेपर लीक जांच के लिए स्पेशल STF

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर हालिया हिंसक प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रदर्शन स्थल और आसपास के सभी मार्गों की निगरानी के लिए 18 डीसीपी तैनात किए जाएंगे, जबकि पूरे ऑपरेशन की कमान स्पेशल सीपी के हाथों में होगी। गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष फोकस रहेगा। पुलिस पर हमले और पेलेट गन इस्तेमाल के आरोपों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। वहीं, NEET-UG 2026 समेत अन्य परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की जांच के लिए स्पेशल STF का गठन किया गया है। हालिया प्रदर्शन में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है।

You may have missed