हरिहरगंज में प्रदर्शन के दौरान पथराव की कोशिश, पुलिस ने संभाली स्थिति; कुछ लोग डिटेन
पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमारआज दिनांक 25 जुलाई 2026 को रमेश चौक के समीप कुछ लोग द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। उक्त प्रदर्शन के लिए सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त नही ं की गई थी। इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने पर किसी प्रकार की आपत्ति व्यक्त नही ं की गई तथा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही थी।
इसी दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा अचानक पथराव किए जान े का प्रयास किया गया, जिसस े विधि-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए उपद्रवी तत्वों को घटनास्थल से हटाया तथा स्थिति को पूर्णतः नियंत्रण में कर लिया। इस संबंध में कुछ व्यक्तियों को डिटेन किया गया तथा उनस े पूछताछ की जा रही है। विधि सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक नागरिक को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है, किंत ु इसके लिए निर्धारित कानूनी प्रक्रिया एवं आवश्यक अनुमति का पालन करना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति या समूह नियमो ं की अवहेलना करते हुए विधि-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने विशेष रूप से छात्रों से अपील की है कि यद ि वे अपनी किसी मांग अथवा समस्या को प्रशासन के समक्ष रखना चाहते हैं, तो वे विधिवत ज्ञापन प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला प्रशासन उनकी बात सुनन े एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के लिए सदैव तत्पर
उक्त स्थल का निरीक्षण जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र० से०), पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद श्री उपेंद्रनाथ वर्मा (भा०पु० से०), अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य दंडाधिकारियो ं एवं पुलिस पदाधिकारियो ं द्वारा किया गया। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश




