“दिल्ली हाई अलर्ट! 18 मेट्रो स्टेशन बंद, शराब दुकानों के समय में बदलाव”
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी के तहत वीकेंड तक दिल्ली की सभी शराब की दुकानें अब रात 10 बजे की बजाय रात 8 बजे बंद होंगी। बताया जा रहा है कि यह फैसला पुलिस की सुरक्षा संबंधी सलाह के बाद लिया गया है। दूसरी ओर, DMRC ने सुरक्षा कारणों से नई दिल्ली, राजीव चौक, मंडी हाउस समेत कुल 18 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर केवल इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी। जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है।

