वार्ड-29 में SIR अभियान को रफ्तार, पांच बूथों पर हुआ सघन मतदाता सत्यापन
वॉर्ड 29 में #JharkhandSIR अभियान को मिली रफ्तार, वार्ड-29 के पांच बूथों पर चला सघन सत्यापन अभियान
बीएलओ टीम ने घर-घर पहुंचकर जुटाए प्रपत्र, वार्ड पार्षद 29 के दीपक यादव व समाजसेवी दिनेश प्रसाद यादव ने किया सहयोग, मतदाताओं से समय पर सत्यापन कराने की अपील
गिरिडीह: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर ) अभियान के तहत वार्ड संख्या-29 स्थित दीपक यादव के नेतृत्व में आवासीय कार्यालय पर मतदाता सत्यापन एवं प्रपत्र संग्रहण का कार्य उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान बीएलओ ने मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन कर निर्धारित प्रपत्रों का संग्रह किया वार्ड पार्षद दीपक यादव ने अभियान का निरीक्षण करते हुए मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर समय पर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है अभियान में समाजसेवी दिनेश प्रसाद यादव ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने बीएलओ टीम के साथ समन्वय स्थापित कर लोगों को एसआईआर अभियान के प्रति जागरूक किया तथा पात्र मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों के साथ सत्यापन कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में प्रशासन का सहयोग करे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे अभियान के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने दस्तावेज जमा कर सत्यापन प्रक्रिया पूरी की। बूथों पर लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका अनीता देवी, बि एल ओ पुष्पा देवी, रंजना कुमारी,माधुरी देवी,वॉलंटियर नदीम परवेज, डॉ संजय गिरिडीह विधानसभा एस आई आर प्रभारी, नगर अध्यक्ष सिंकू सिंहा,विनय कुमार सिंह,संतोष , विशाल यादव, सुरेश मंडल,देवराज उपस्थित रहे।

