अपने पोषक गु़ंडो के बल पर चंद्रवंशी समाज का जमीन लूटना चाहते हैं पूर्व मंत्री: सत्येन्द्रनाथ

अपने पोषक गु़ंडो के बल पर चंद्रवंशी समाज का जमीन लूटना चाहते हैं पूर्व मंत्री: सत्येन्द्रनाथ

दोषियों पर कार्रवाई के लिए एसपी से मिले विधायक

फोटो- एसपी से मिलकर समाहरणालय से बाहर निकलते विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी

गढ़वा। भाजपा विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर अपने पोषक गुंडों के बल चंद्रवंशी समाज के लोगों का जमीन को लूटना चाहते है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। पूर्व मंत्री गढ़वा का पूरी तरह से अपराधिकरण कर दिया है। वे मारपीट में घायल चेतना गांव निवासी रूपम चंद्रवंशी सहित अन्य लोगों को लेकर शनिवार को एसपी से मिलने पहुंचे थे। मारपीट में घायल रूपम चंद्रवंशी ने विधायक को बताया कि उनलोगों का चेतना पहाड़ के समीप सैकड़ों वर्ष से जमीन पर दखल-कब्जा है। उक्त जमीन को शारूख अली खान सहित अल्पसंख्यक समाज के अन्य लोग, जो असमाजिक गतिविधियां में संलिप्त रहते है। उक्त लोग जमीन को लूटना चाहते है। साथ उक्त जमीन से मिट्टी-मोरम का खनन भी करते है। उसी का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की घटना हुई है। रूपम ने बताया कि उसके साथ बेरहमी के साथ मारपीट की घटना हुई है। मारपीट करने वाले लोगों ने कहा कि तुमको जहां जाना है जाओ, मुझे पूर्व मंत्री कुछ नही होने देंगे। विधायक ने एसपी से मारपीट के घटना में सलिप्त लोगों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा है। विधायक ने सवलिया लहजे में पूछा कि लगातार चंद्रवंशी समाज के लोगों को टारगेट किया जा रहा है और इक्के-दुक्के चंद्रवंशी समाज के स्वयंभू कथित नेता पूर्व मंत्री के यहां दलाली और दरबारी करने में लगे हुए है। चंद्रवंशी समाज के साथ हो रहे अन्याय पर वैसे लोगों का मुंह क्यों नही खुल रहा है। विधायक ने कहा कि चंद्रवंशी समाज के लोगों की जमीन से मोरम-मिट्टी का अवैध खनन के मामलें को दिशा की बैठक में उठाया था। उसके बाद डीसी ने उक्त मामलें में कमेटी गठित कर कार्रवाई का भरोसा दिया था। इस मामलें में सोमवार को डीसी से भी मुलाकात कर अब तक किए गए कार्रवाई के बारे में जानकारी लेंगे। विधायक ने कहा कि झारखंड में चल रही झामुमो, कांग्रेस और राजद का महागठबंधन सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है। महागठबंधन सरकार का अकाल मृत्यु होना तय है। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुका है। झारखंड की महागठबंधन सरकार पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार की तरह तानाशाही व्यवस्था के तहत चल रही है। पश्चिम बंगाल की तरह झारखंड में भी इस सरकार का सत्यानाश तय है। इस दौरान भाजपा नेता विवेकानंद तिवारी, मुरारी यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।