गिरिडीह में डीसी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था जांची
गिरिडीह। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व रख-रखाव से जुड़े सभी आवश्यक पहलुओं की विस्तृत जांच की।
उपायुक्त ने सीसीटीवी, कंट्रोल रूम सहित अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया तथा बीयू हॉल, जनरेटर रूम, अग्निशमन यंत्र और तैनात सुरक्षा बलों की लॉग बुक समेत समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के समय उन्होंने तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने दायित्वों के प्रति सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पायल राज, अग्निशमन पदाधिकारी रवि रंजन सिंह, निर्वाचन शाखा के अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

