इस्तीफा स्वीकार होने के बाद चंपत राय की पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा सभी आरोपों का जवाब

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में विभिन्न आरोपों से घिरे श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा स्वीकार होने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। चंपत राय के आधिकारिक एक्स हैंडल से उनके हाथ से लिखे एक पत्र की तस्वीर साझा की गई है। उसमें उन्होंने लिखा, ‘व्यक्तिगत मेरे ऊपर अनेकों ने अनर्गल आरोप लगाये हैं, मैंने मौन धारण कर लिया है। आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि SIT की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद, फैलाए जा रहे सभी बिंदुओं पर अपना उत्तर क्रमानुसार दूंगा, सत्य सामने आ जायेगा।