मक्का- मदीना जाकर डालटनगंज क्षेत्र वासियों के लिए मांगे अमन, चैन व तरक्की की दुआ : चंद्रशेखर सिंह छोटू
मक्का- मदीना जाकर डालटनगंज क्षेत्र वासियों के लिए मांगे अमन, चैन व तरक्की की दुआ : चंद्रशेखर सिंह छोटू
आजसू के केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर सिंह छोटू ने हज यात्रियों को डालटनगंज रेलवे स्टेशन से किया रवाना
मेदिनीनगर (पलामू) : आजसू के केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर सिंह छोटू ने बुधवार को डालटनगंज रेलवे स्टेशन से हज यात्रियों को मक्का- मदीना के लिए रवाना किया। डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के बंदुआ ग्राम निवासी इमाम गुलाम रसूल साहब व सहमत मियां को स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना किया। चंद्रशेखर सिंह छोटू ने दोनों हज यात्रियों को माला पहनकर स्वागत किया। उन्होंने दोनों हज यात्रियों से मक्का- मदीना जाकर डालटनगंज क्षेत्र वासियों के लिए अमन, चैन व तरक्की की दुआ मांगने की गुजारिश की। साथ ही 40 दिन के इस सफर में सलामती की दुआ की।
चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि हज यात्रा पर जाना बहुत ही मुबारकबाद के काबिल हैं। हज पर जाने वाले दोनों यात्री सऊदी अरब के शहर मक्का व मदीना में वक्त गुजारेंगे। इस्लाम के अनुसार अपनी जिंदगी के अहम कार्यों को पूरा करके अपना हज यात्रा करते हैं। इन 40 दिन में बहुत सी चुनौतियां आती हैं। हज को पूरा करने के लिए ये चुनौतियां भी जरूरी है। कहा कि हज एक बहुत बड़ी इबादत है। आज हम लोग हज यात्रियों को यहां से विदा करने आए हैं। हज पर जाने के लिए एक आदमी जिंदगी भर इंतजार करता है। अपनी जमा पूंजी लगाते हैं। हज यात्रियों की दुआएं कबूल होती हैं।
हज यात्रियों की विदाई करने के लिए चंद्रशेखर सिंह छोटू के साथ पलामू जिला के कार्यकारी अध्यक्ष संतन मेहता, पार्टी नेता बबलू डोगरा, पार्टी के चैनपुर प्रखंड के अख्तर अली, गुलाम सरवर, सदर साहब जहीर आलम सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।


