मुंबई में बारिश का कहर, 17 उड़ानें रद्द, 365 फ्लाइट्स हुईं लेट

मुंबई में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश का असर अब हवाई सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। भारी बारिश और खराब मौसम की वजह से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। रविवार को रात 12 बजे से सोमवार देर शाम 5 बजे तक 17 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 365 फ्लाइट्स देरी से संचालित हुईं। इससे हजारों यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा और कई लोगों की यात्रा योजनाएं भी प्रभावित हुईं। फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म के अनुसार, खराब मौसम के कारण कुल 17 उड़ानें रद्द हुईं और 5 उड़ानों का रूट बदलकर दूसरे शहरों के एयरपोर्ट पर उतारा गया। इनमें कुछ घरेलू और कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल थीं। मौसम खराब होने के कारण विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ में दिक्कतें आईं।

You may have missed