डीप डिप्रेशन का असर, झारखंड में अगले चार दिन झमाझम बारिश के आसार
बंगाल की उत्तर-पश्चिम खाड़ी में बने गहरे डीप डिप्रेशन वजह से गिरिडीह समेत झारखंड में शनिवार शाम से ही रुक-रुक बारिश हो रही है। आज सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का सिलसिला जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार यह डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से झारखंड में अगले तीन से चार दिनों तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा।

