इनर व्हील क्लब ऑफ़ सनशाइन गिरिडीह का 6वां इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न, नई टीम ने संभाला जिम्मेदारी
इनर व्हील क्लब ऑफ़ सनशाइन गिरिडीह का 6वां इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न, नई टीम ने संभाला जिम्मेदारी
गिरिडीह: सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय इनर व्हील क्लब ऑफ़ सनशाइन गिरिडीह का 6वां इंस्टॉलेशन समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। इस अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की नई कार्यकारिणी विधिवत पदभार ग्रहण किया। समारोह में शहर की सामाजिक, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के आगमन, दीप प्रज्वलन, इनर व्हील प्रार्थना एवं गणेश वंदना से हुआ । इसके बाद कला कुंज संस्थान की छात्राओं द्वारा दुर्गा स्तुति की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी वर्ष 2025-26 की अध्यक्ष कविता राजगढ़िया अपने कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दी, जबकि सचिव स्मृति आनंद वार्षिक प्रतिवेदन एवं सेवा कार्यों का पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण किया। इसके उपरांत सम्मान समारोह आयोजित हुआ तथा नई अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला का परिचय और कॉलर एक्सचेंज की औपचारिकता पूरी की गई पदभार ग्रहण के बाद नई अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला क्लब की भावी कार्ययोजना और समाजसेवा के संकल्प साझा किया। वहीं सचिव संगीता सिन्हा आगामी सत्र के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत किया। समारोह में नई कार्यकारिणी एवं नए सदस्यों का शपथ ग्रहण भी कराया गया इस अवसर पर क्लब आगामी सत्र के कई जनसेवा प्रकल्पों की घोषणा किया गया। इनमें जरूरतमंदों को दो हियरिंग एड उपलब्ध कराना, वर्षभर सेनेटरी पैड वितरण अभियान, हैप्पी स्कूल के लिए स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराना तथा महिला सशक्तिकरण के तहत सिलाई मशीन वितरण जैसी योजनाएं शामिल हैं समारोह में मुख्य अतिथि का संबोधन, अतिथि सम्मान, नए सदस्यों का स्वागत, लकी ड्रा, धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा आयोजन को सफल बनाने में पीडीसी पूनम सहाय का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। तैयारियों में अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला, सचिव संगीता सिन्हा, उपाध्यक्ष स्मृति आनंद, कोषाध्यक्ष रश्मि गुप्ता, बिपाशा बसु, परवीन, एसआईपीपी तथा क्लब की सभी सदस्याएं सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं क्लब ने शहरवासियों एवं आमंत्रित अतिथियों से समारोह में शामिल होकर नई टीम का उत्साहवर्धन करने तथा समाजसेवा के इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

