सुगाबांध फॉल तक बनेगी नई सड़क, विधायक रामचंद्र सिंह ने किया शिलान्यास

(लातेहार): गारू प्रखंड की मायापुर पंचायत में पीडब्ल्यूडी पथ से सुगाबांध फॉल तक बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास मनिका विधानसभा के विधायक श्री रामचंद्र सिंह ने नारियल फोड़कर किया। कई वर्षों से यह सड़क की स्थिति अत्यधिक मात्रा में खराब थी, परंतु विधायक श्री रामचंद्र सिंह ने ग्रामीणों की कठिनाइयां समझी और शिलान्यास किया।जिससे स्थानीय ग्रामीणों को यातायात करने में सक्षम होंगे और साथ ही यातायात की सुविधा भी प्राप्त होगीं। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही सुगाबांध फॉल आने वाले पर्यटकों के लिए भी आवागमन आसान होगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, पुल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। सड़क बनने से स्थानीय लोगों के साथ- साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।
शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, सुरेश यादव, रंजीत प्रसाद, भोला यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।