20 साल बाद केरल से सकुशल लौटीं धनबाद की कबली देवी, परिवार में खुशी

धनबाद की 60 वर्षीय कबली देवी 20 साल बाद केरल के कालीकट से सकुशल वापस लौटी हैं। जिला समाज कल्याण विभाग और वन स्टॉप सेंटर (OSC) की विशेष टीम उन्हें धनबाद लेकर आई। केरल पुलिस ने पूछताछ के बाद उनके परिवार का पता लगाया था। लंबे समय तक लापता रहने के कारण परिजनों ने उन्हें मृत मान लिया था। फिलहाल कबली देवी OSC में हैं, जहां उनकी काउंसलिंग और स्वास्थ्य जांच की जा रही है। प्रशासन ने परिजनों से संपर्क किया है और जरूरत पड़ने पर पुनर्वास की व्यवस्था करने की बात कही है।