सीएम योगी ने मेदांता पहुंचकर महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हालचाल
शुक्रवार सुबह अचानक सीएम योगी लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने हॉस्पिटल की ICU में भर्ती अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी उनकी हेल्थ का अपडेट लिया। डॉक्टरों ने सीएम योगी को बताया कि उनकी कंडीशन की लगातार निगरानी की जा रही है। और फिलहाल इंफेक्शन कंट्रोल में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 89 वर्षीय महंत को 29 जून की दोपहर अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। जांच में उन्हें सांस लेने में तकलीफ और यूटीआई की पुष्टि हुई। फिलहाल उन्हें ICU में भर्ती कर क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप और उनकी टीम की निगरानी में रखा गया है।

