डॉक्टर्स डे पर लायंस क्लब ने चिकित्सकों का सम्मान कर जताया आभार
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह ने जिले के प्रमुख चिकित्सा संस्थान मर्सी हॉस्पिटल पहुंचकर वहां कार्यरत चिकित्सकों को सम्मानित किया। क्लब के सदस्यों ने डॉक्टरों को पुष्पगुच्छ एवं सम्मान-चिह्न भेंट कर उनके समर्पण, सेवा भावना और समाज के प्रति अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉक्टर मानवता के सच्चे सेवक हैं, जो हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उनका योगदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे अवसरों पर उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।

