पड़ोसी के हमले में चार माह के मासूम की मौत, दंपती गंभीर घायल
हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्टिंग पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदु बीघा गांव मे ं गुरुवार देर शाम मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गांव के पड़ोसी चितरंजन पासवान ने धारदार हथियार से एक दंपती पर हमला कर दिया। इस हमले में दंपती का 4 माह का मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं बच्चे के माता-पिता रुपा देवी और दीपक पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद ग्रामीणो ं की मदद से घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले जाया गया। जहा ं चिकित्सकों ने 4 माह के बच्चे को मृत घोषित कर दिय।

