गढ़वा में डॉक्टर डे पर 60 मरीजों की मुफ्त जांच, मिलाप मेडिकल हॉस्पिटल की अनोखी पहल

गढ़वा। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बुधवार, 1 जुलाई को मिलाप मेडिकल हॉस्पिटल, गढ़वा में डॉ.विहान चंद्र राय की जयंती पूरे उत्साह, सम्मान और सेवा भावना के साथ मनाई गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अस्पताल परिसर में केक काटकर डॉक्टर डे का आयोजन किया गया तथा चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया गया।इस अवसर पर मिलाप मेडिकल हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 60 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उचित परामर्श दिया। कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति भी जागरूक किया गया। मौके पर डॉ. असजद अंसारी ने कहा कि: “डॉक्टर का सबसे बड़ा पुरस्कार मरीज के चेहरे पर लौटती मुस्कान है। हमारा प्रयास है कि हर जरूरतमंद तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवा पहुंचे।”वही
डॉ. महजबी यमानी ने कहा कि:”डॉक्टर डे हमें सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। मरीजों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”वही डॉ. शमशेर सिंह ने कहा कि:”समय पर जांच और सही इलाज से अनेक गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए।”वही डॉ. सुमित प्रसाद ने कहा कि:”स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है जब लोग नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और चिकित्सकीय सलाह का पालन करें।”वही डॉ. पल्लवी सिंह ने कहा कि:”हर मरीज के प्रति संवेदनशील व्यवहार और गुणवत्तापूर्ण उपचार ही एक चिकित्सक की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। डॉक्टर डे इसी सेवा भावना को और मजबूत करता है।”कार्यक्रम में मिलाप मेडिकल हॉस्पिटल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी, डॉ. महजबी यमानी, डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. सुमित प्रसाद एवं डॉ. पल्लवी सिंह सहित मानस तिवारी उपस्थित रहे। वहीं अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी सचिन कुमार, मुनीफ, यूसुफ, इम्तियाज, सुधा, शहजाद, निशा, चांदनी, रुकसाना एवं अन्य कर्मियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।चिकित्सकों ने कहा कि डॉक्टर डे केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निभाने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मिलाप मेडिकल हॉस्पिटल भविष्य में भी जनसेवा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।