हुसैनाबाद में ट्रेन की चपेट में आई छात्रा, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्टिंग पलामू जिले के हुसैनाबाद मे ं बुधवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक छात्रा की मौत हो गई. मृतका की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी सतेंद्र मेहता की पुत्री बबिता कुमारी (18 वर्ष) के रूप मे ं हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, बबिता कुमारी स्कूल से टीसी लेने के लिए घर से निकली थी. कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला. शव के पास पड ़ े एडमिट कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई. इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई।