पूर्णिमा पर वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को भोजन और फल वितरित किए

पूर्णिमा के अवसर पर वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने बांटे सौ पैकेट भोजन और फल
29 जून, पूर्णिमा के पावन अवसर पर वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट मेदिनीनगर द्वारा सोमवार की शाम स्टेशन परिसर में जरूरतमंद, असहाय एवं राहगीरों के बीच सौ पैकेट भोजन वितरण किया गया।
भोजन पैकेट में पूरी, सब्जी, रसगुल्ला, आम और बच्चों के लिए बिस्किट का वितरण किया गया।ट्रस्ट के सदस्यों ने लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित करते हुए मानव सेवा का संदेश दिया।संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना ही संस्था का उद्देश्य है।इसी उद्देश्य के साथ यह संस्था समय समय पर भोजन वितरण, वस्त्र वितरण, रक्तदान शिविर, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान एवं अन्य सामाजिक कार्य करती है।
संस्था ने सक्षम लोगों से अपील की कि वे भी जरूरतमंदों के सहयोग के लिए आगे आएं और सेवा के इस अभियान में सहभागी बनें।कार्यक्रम के दौरान स्टेशन पर मौजूद लोगों ने वरदान टीम के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में मानवता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं।इस आयोजन को सफल बनाने में शर्मिला वर्मा, रिया सिंह, लक्ष्य श्रेष्ठ, मुकेश चौधरी , दीक्षा, रीता सिन्हा,सौभाग्य सृजन और नवल दूबे सनातनी की मह्त्वपूर्ण भूमिका रही।