हत्या कांड का फरार आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
हत्या कांड का फरार आरोपी मुंबई से गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजा गया
लेस्लीगंज (पलामू):
लेस्लीगंज थाना कांड संख्या 87/2025, धारा 103(1) बीएनएस के नामजद अभियुक्त अरविंद कुमार, पिता स्वर्गीय बालेश्वर चौधरी, निवासी शिवपुर, थाना नोखा, जिला रोहतास (बिहार) को लेस्लीगंज पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेस्लीगंज थाना लेकर पहुंची। इसके बाद रविवार, 29 जून 2026 को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी को हत्या कांड की जांच में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।मौके पर केस के आईओ एसआई नईम अंसारी ने जानकारी दी।

