अनंत अंबानी ने तिरुमला में कराया मुंडन, TTD को 25 इलेक्ट्रिक बसें दान

तिरुपति: रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन कर आस्था का अनूठा उदाहरण पेश किया। उन्होंने मंदिर की सुप्रभात सेवा में भाग लिया और भगवान वेंकटेश्वर को अपने बाल अर्पित करते हुए मुंडन संस्कार भी कराया। दर्शन के बाद वैदिक विद्वानों ने उन्हें ‘वेद आशीर्वादम’ प्रदान किया, जबकि मंदिर प्रशासन ने श्रीवारी तीर्थ प्रसादम और पारंपरिक रेशमी शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनंत अंबानी ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 27.5 करोड़ रुपये की लागत वाली 25 इलेक्ट्रिक बसें दान करने की घोषणा की। साथ ही इन बसों के लिए 50 ड्राइवरों का वेतन, भत्ते और ईवी चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था का खर्च भी रिलायंस इंडस्ट्रीज उठाएगी।