अलकापुरी चौक में केटीएम ट्रीयंप (KTM–Triumph) के अत्याधुनिक शोरूम का शुभारंभ, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया उद्घाटन

अलकापुरी चौक में केटीएम ट्रीयंप (KTM–Triumph) के अत्याधुनिक शोरूम का शुभारंभ, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया उद्घाटन

गिरिडीह के अलकापुरी चौक स्थित केटी KT Giridih के अत्याधुनिक केटीएम ट्रीयंप (KTM–Triumph) शोरूम का नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी, शोरूम प्रबंधक निशांत कुमार, शोरूम मैनेजर शहनवाज अख्तर,केटीएम KTM के ए एस एम रागिब, सर्विस ए एस एम रूपक कुमार, प्रशांत कुमार, श्रवण कुमार, सुमन खान, सब्बीर खान, बाइक प्रेमी एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन किया और आधुनिक सुविधाओं की सराहना की। बताया गया कि इस नए शोरूम में ग्राहकों को केटीएम KTM और ट्रीयंप Triumph की नवीनतम मोटरसाइकिलों की पूरी रेंज के साथ अधिकृत सर्विस, ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स और विश्वस्तरीय ग्राहक सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की भी घोषणा की गई।
इस मौके पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इस शोरूम के खुलने से जिले के युवाओं और बाइक प्रेमियों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और गिरिडीह में ऑटोमोबाइल सेक्टर को नई मजबूती मिलेगी।
समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने शोरूम संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, नई पीढ़ी की प्रीमियम बाइकों को करीब से देखने और खरीदारी के लिए पहुंचे ग्राहकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन के साथ ही KT Giridih जिले में केटीएम KTM और ट्रीयंप Triumph ब्रांड की आधुनिक बिक्री एवं सर्विस सुविधाओं का नया केंद्र बन गया।