पलामू में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दूषित तेल की आशंका
पलामू संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता जिले के पड़वा प्रखंड स्थित सिक्का गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो चुकी है. शनिवार की देर शाम रिम्स में इलाज के दौरान कुलदीप महतो की पुत्रवधू श्वेता देवी (28 वर्ष) की मौत हो गयी. श्वेता देवी परिवार की चौथी सदस्य है, जिसकी मौत हुई है. पिछले 10 दिनो ं मे ं चार सदस्यों की मौत के बाद दो अन्य का रिम्स में इलाज जारी है. रिम्स में क्रिटिकल केयर के डॉक्टरों का कहना है कि मरीज को वेंटिलेटर पर रखकर इलाज किया जा रहा है. लक्षण के आधार पर एपिडेमिक ड्रॉप्सी (दूषित सरसों तेल के सेवन से होने वाली बीमारी) की आशंका है, लेकिन जांच रिपोर्ट के आय े बिना कुछ कहा नही ं जा सकता है. मरीज की स्थिति गंभीर है. रिम्स प्रबंधन ने मृतक श्वेता का पोस्टमार्टम करने का फैसला लिया है. सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.
गांव के लोगों ने बताया कि प्रभावित परिवार ओझा गुनी पर विश्वास करता था. छह माह पहले परिवार के लोग एक सदस्य के बीमार पड़न े पर ओझा के पास गय े थे. वहा ं उसन े उनको भभूत दिया और कहा कि इस े खान े पर बीमारी ठीक हो जायेगी. इसके बाद उक्त परिवार के सदस्य बीमार होने पर घर में उपलब्ध सरसों तेल मे ं भभूत मिलाकर खाते थे. कुलदीप महतो ने कुछ दिन पहले ही मिल में सरसों का तेल पेरवाय

