गिरिडीह में प्रबुद्धजनों की बैठक, कोलकाता के लिए सीधी रेल सेवा की मांग उठी
मारुति टॉवर स्थित मुकेश जालान के कार्यालय में प्रबुद्ध जन का बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर के विभिन्न समाजों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्याम सुंदर सिंघानिया , राजेश जालान अंकित सरावगी मिथु खंडेलवाल विजय लाल सीए सौरभ जालान पूर्व उप महापौर प्रकाश सेठ,श्री बिरजू यादव तथा रवि पिलानिया सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन उपस्थित रहे। उन्होंने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना। चर्चा के दौरान गिरिडीह से कोलकाता के लिए सीधी रेल सेवा की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इस विषय पर सोरेन जी ने संबंधित वरिष्ठ रेल अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की तथा आश्वस्त किया कि सभी प्रबुद्धजनों के साथ मिलकर उच्च अधिकारियों से भेंट कर इस मांग को प्रभावी ढंग से रखा जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र इसका लाभ मिल सके।
बैठक में बिजली, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य तथा अन्य स्थानीय जनसमस्याओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों ने जनहित के मुद्दों के समाधान एवं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया तथा विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से इन समस्याओं का सकारात्मक समाधान अवश्य निकलेगा।बैठक में जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, मुकेश जलान,डॉ शैलेन्द्र चौधरी,विनीता कुमारी,सुरेश मंडल,साहिल शर्मा समेत आदि कई लोग शामिल हुए!

