प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संघर्ष तेज करें : सुनील सोरेन
प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संघर्ष तेज करें : सुनील सोरेन
भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर के प्रवास कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद दुमका सुनील सोरेन ने पीरटांड़ मंडल कमिटी की बैठक कुम्हारलालो में संबोधित किया। बैठक मंडल अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता तथा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए सोरेन ने मंडल पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों से कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब पार्टी के सभी कार्यक्रम गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुँचेंगे तभी आने वाले दिनों में प्रदेश की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकना संभव होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अब पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रदेश के समग्र विकास के लिए जन-जन के बीच कार्य करना है। वर्तमान सरकार में आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, ऐसे समय में भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के साथ मजबूती से खड़ा रहने की आवश्यकता है। साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लेना होगा।
श्री सोरेन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने तक सभी कार्यकर्ता निरंतर संघर्ष करते रहें और संगठन को और मजबूत बनाएं।
जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि गिरिडीह महानगर जिला के सभी मंडलों के कार्यकर्ता एकजुट होकर निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में भी सभी मिलकर संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे।
बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री संदीप डैंगईच, जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद, ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता ई. विनय सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री संजीव कुमार गुड्डू, शरद कुमार भक्त, अरविन्दचंद्र राय, बालेश्वर यादव, पंचम सिंह, उमेश सिंह, मनोज पंडित, सुभाष बरनवाल,अरविन्द बरनवाल, सुरेंद्र शर्मा, ईश्वर हांसदा, रवि मरांडी, बिनोद मुर्मू, संजय सोरेन, हमिन्दर सिंह बग्गा, बासुदेव चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

