मुहर्रम को लेकर औरंगाबाद प्रशासन अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी

मुहर्रम पर्व 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं

प्रतिबद्ध

मुहर्रम पर्व 2026 के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता मे ं समाहरणालय स्थित योजना भवन के सभा कक्ष में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष मुहर्रम पर्व 26 एवं 27 जून 2026 को मनाया जाएगा। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना अनुज्ञप्ति किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने की अनुमति नही ं होगी तथा अनुज्ञप्ति में अंकित सभी शर्तों का अनुपालन अनिवार्य होगा। जुलूस के दौरान बाइक का प्रयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा तथा डीज े के उपयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम के दौरान आपसी सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमो ं से अफवाह फैलान े वाले तथा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को देन े की अपील की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी।

बैठक मे ं संबंधित पदाधिकारियों को जुलूस मार्ग को अतिक्रमणमुक्त एवं स्पष्ट रखने, पुलिस गश्ती बढ़ाने, शहर की साफ-सफाई एवं फॉगिंग कराने, सोशल मीडिया एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने तथा संवेदनशील एवं चिन्हित स्थलों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

दिए गए। ताजिया जुलूस केवल निर्धारित मार्ग एवं निर्धारित समय के अनुसार ही निकाला जाएगा तथा अनुज्ञप्ति की सभी शर्तों का कड़ाई

पलामू संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता