मुहर्रम पर्व को लेकर धुरकी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
मुहर्रम पर्व को लेकर धुरकी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
धुरकी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर धुरकी पुलिस प्रशासन द्वारा गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल कायम करना तथा पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश देना था.
फ्लैग मार्च में पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, सीओ विमल कुमार सिंह, बीडीओ अनुरंजन झा, थाना प्रभारी जनार्दन राउत पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे.फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के धुरकी,टाटीदिरी, भंडार, अम्बाखोरिया, खाला, खुटिया, रक्सी सहित अन्य गांवों में निकाला गया.इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने का आग्रह किया.
अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. वही जुलूस में ड्रोन कैमरा से नजर रखी जायेगी,

