पलामू में वज्रपात का कहर, पेड़ के नीचे बंधे तीन पशुओं की मौत
भीतिहरवा पेड़ के नीचे तीन जानवरों पर वज्रपात गिरने से हुई मौत।
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार: पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के पंचायत लालगडा अंतर्गत भितिहारवा में हल्की बारिश के साथ सोमवार को पेड़ के नीचे बांधे हुए तीन जानवरों पर वज्रपात गिरने से घटनास्थल पर मौत हो गई, तीनों जानवर की पहचान गांव की ही बृजदेव यादव के बताया जा रहा है जिसमें दो गाय ,एक बैल की मौत हुई है नौडीहा प्रखंड क्षेत्र में लगातार हल्की बारिश ठनका से वज्रपात गिरने से कहीं ग्रामीण तो कहीं जानवर की मौत हो रहा है परिजनों ने नौडीहा अंचलाधिकारी से उचित पशु मुआवजा की मांग की है।

